Upcoming Big Events of Cricket from 2023 to 2031

विश्व मे आज के समय मे क्रिकेट, फूटबोल के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है, और इस खेल की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ क्रिकेट मे ही नहीं बल्कि हर खेल मे होनेवाले कुछ बड़े टूर्नामेंट और इवेंट्स उस खेल को ओर रोमांचक बनाता है। और इसी तरह क्रिकेट के कुछ बड़े टूर्नामेंट आनेवाले सालो मे क्रिकेट चाहको की क्रिकेट के प्रति उत्सुकता मे ओर बढ़ावा करेंगे।

आज हम आपको साल 2023 से लेकर 2031 तक होनेवाले क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट और इवेंट्स की जानकारी प्रदान करेंगे। ICC के द्वारा अब आधिकारिक रूप से यह घोषित किया गया है तो इस पर कोई संदेह की संभावनाए नहीं है, पर हा, कुछ टूर्नामेंट के वेन्यू और तारीखों पर अभी तक महोर नहीं लगी है, तो यह अभी तक पूरी तरह से तय नहीं माना जा सकता। बाकी बात करे तो आनेवाले सालो मे होनेवाले क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट की तो यह जरूर पक्के तौर पर तय है, जिसकी जानकारी आज हम आपको प्रदान करेंगे।

YEARTOURNAMENTTEAMSMATCHESHOST NATION
2023ODI World Cup10TBDIndia
2023WTC FinalTBDTBDEngland
2024T20 World Cup2055WI, USA
2025Champions Trophy815Pakistan
2025WTC FinalTBDTBDTBD
2026T20 World Cup2055Ind-SL
2027ODI World Cup1454SA, Zim, Nam
2027WTC FinalTBDTBDTBD
2028T20 World Cup20TBDAus-NZ
2029Champions Trophy8TBDIndia
2029WTC FinalTBDTBDTBD
2030T20 World Cup20TBDEng, Wal, Ire, Sco
2031ODI World Cup14TBDInd-Ban
2031WTC FinalTBDTBDTBD

TBD: To Be Decided

2023

साल 2023 मे ICC के दो बड़े इवेंट्स होने जा रहे है। जिसमे सबसे पहले होगा 2021-2023 के बीच हो रहा WTC (World Test Championship) का Final मैच। WTC जिसको ICC ने Test फॉर्मेट की घटती लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए शुरू किया है। WTC का Final इस साल जून महीने मे इंगलेंड मे खेला जाएगा। WTC के Final के अलावा एक ओर बड़ा इवैंट जिसका हर क्रिकेट प्रेमी बेसबरी से इंतजार करता है और जो की 4 साल मे एक बार आता है, जी हा हम बात कर रहे है ICC के ODI यानि एकदिवसीय विश्वकप की। जो की इसी साल अक्तूबर-नवंबर मे भारत मे ही खेला जाना है। और ऐसा पहली बार होने जा रहा है की पूरा विश्वकप अकेला भारत ही होस्ट करेगा।

2024

2024 के साल मे क्रिकेट प्रेमियो को सिर्फ एक बड़ी टूर्नामेंट देखने मिलेगी। जी हा, 2024 मे ICC द्वारा किए जानेवाले बड़े टूर्नामेंट मे सिर्फ एक ही इवैंट शामिल है, और वे है टी20 विश्वकप। और दिलचस्प बात तो ये है की यह विश्वकप वेस्ट इंडीज और अमरीका होस्ट करने जा रहा है। T20 Worldcup 2024 मे कुल मिलाकर 55 मेचीस खेले जाएंगे और इस 55 मेचीस का हिस्सा होंगी 20 टीमे।

2025

2025 के साल मे ICC के दो बड़े इवेंट्स होंगे। पहला होगा WTC Final जो होगा 2023-2025 के World Test Championship का। और इस फ़ाइनल का वेन्यू अभी तय नहीं है। और दूसरा इवेंट है ICC Champions Trophy जो की अभी माना जा रहा है की यह Champions Trophy की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन देखना दिलचस्प होगा की यह टूर्नामेंट पाकिस्तान मे होगी या दुबई मे। इस Champions Trophy 2025 मे कुल 8 टीमे हिस्सा लेगी और सिर्फ 15 मेचो की यह टूर्नामेंट रहेगी।

2026

T20 विश्वकप जो की हर दो साल मे होता है। 2024 के बाद 2026 मे यह फिर होगा और भारतीय क्रिकेट चाहको को यह जानकर बेहद खुशी होगी की 2026 का T20 Worldcup भारत होस्ट करने जा रहा है। हालाकी अकेला भारत ही नहीं, श्रीलंका भी भारत के साथ यह विश्वकप की मेजबानी करेगा। पर साल 2026 मे बड़े टूर्नामेंट की बात करे तो सिर्फ T20 विश्वकप से ही क्रिकेट चाहको को संतुष्ट होना पड़ेगा।

2027

साल 2027 मे फिर से WTC का Final होगा, जो की साल 2025-2027 के WTC टूर्नामेंट का होगा। WTC Final के अलावा साल 2023 के बाद फिर से समय होगा ICC ODI Worldcup का। 2027 का एकदिवसीय विश्वकप भी एक तरह से कुछ खास रहने वाला है क्यूकी यह विश्वकप की मेजबानी एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे तीन देश मिलकर करेंगे। जो की वे तीन देश है दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया। तो देखना दिलचस्प होगा क्यूकी ज़िम्बाब्वे और नामीबिया पहली बार इतनी बड़ी टूर्नामेंट होस्ट करेगा। और इस विश्वकप मे कुल मिलाकर 54 मेचीस खेले जाएंगे जिसमे 14 टीमे हिस्सा लेगी।

2028

2028 का साल वे साल होगा जब फिर समय आएगा T20 Worldcup का। 2026 के बाद 2028 मे फिर होगा टी20 विश्वकप। ICC T20 Wordcup 2028 दो देश ऑस्ट्रेलिया और न्यू जिलेंड मिलकर होस्ट करेंगे। टी20 विश्वकप 2028 मे 55 मेचीस खेले जाएंगे जिसमे हिस्सा लेगी 20 टीमे।

2029

साल 2029 वह साल होगा जब फिर WTC Final होगा, 2027-2029 के बीच के WTC टूर्नामेंट का। जैसा की आपने देखा ही होगा की हर दो साल मे T20 Worldcup और WTC Final तो तय ही है। WTC फ़ाइनल के अलावा साल 2029 मे Champions Trophy भी खेली जाएगी। एकदिवसीय विश्वकप की तरह हर चार साल मे Champions Trophy भी होगी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियो के लिए यह एक अच्छी खबर है की Champion Trophy 2029 का पूरा आयोजन भारत की धरती पर होगा। और इस टूर्नामेंट मे कुल मिलाकर 15 मेचीस खेले जाएंगे और 8 टीमे इसका हिस्सा होगी।

2030

साल 2030 मे सिर्फ T20 विश्वकप से ही क्रिकेट चाहको को संतुष्ट होना पड़ेगा। 2030 मे होनेवाले T20 Worldcup का आयोजन एक नहीं बल्कि पूरे चार देश मिलकर करेंगे। जो चार देश इंगलेंड, वेल्स, आयरलेंड और स्कॉटलेंड है। इस टी20 विश्वकप मे टोटल 55 मेचीस खेले जाएंगे और 20 टीमे इसका हिस्सा रहेगी।

2031

2031 का साल वे साल होगा जब फिर से ICC के दो बड़े टूर्नामेंट होंगे। एक तो 2029-2031 के WTC (World Test Championship) टूर्नामेंट का फ़ाइनल। जो की हर दो साल मे T20 विश्वकप की तरह तय है। और दूसरा होगा साल 2027 के चार साल बाद 2031 मे ICC ODI Worldcup यानि एकदिवसीय विश्वकप। 2023 के बाद 2031 मे फिर से भारत एकदिवसीय विश्वकप की मेजबानी करेगा, लेकिन इस बार भारत अकेला नहीं होगा, इस बार भारत के साथ बांग्लादेश भी विश्वकप की मेजबानी करेगा। इस विश्वकप मे टोटल 54 मेचीस खेले जाएंगे, 14 टीमों के बीच।

तो यह था ICC के द्वारा किए जानेवाले बड़े टूर्नामेंट का आयोजन, जो की हमे आगे जाकर देखने को मिलेगा। और यह आयोजन ICC ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर प्रकाशित किया है जो की हमने आपके साथ बांटा। तो इस जानकारी पर आप पूरा भरोसा कर सकते है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। हम ऐसी ही जानकारी क्रिकेट प्रेमियो के लिए लाते रहते है, तो जुड़े रहिए Cricstay के साथ। धन्यवाद।