Highest Score in ODI by Team

Highest Score in ODI by Team: क्रिकेट एक एसा खेल है जहा पर इस खेल के रिकॉर्ड इस खेल के अलग अलग प्रारूप के हिसाब से तय होते है। क्रिकेट का खेल मुख्य रूप से अभी तक तीन प्रारूपो मे खेला जाता है। वे तीन प्रारूप है TEST, ODI (एकदिवसीय) और T20i. हालाकी विश्व की अन्य लिगो मे 10 ओवरो के प्रारूप मे भी क्रिकेट खेला जाता है। लेकिन ICC की के अंतर्गत अभी तक वह प्रारूप मान्य नहीं है।

आज हम बात करने वाले है क्रिकेट के ODI यानि एकदिवसीय प्रारूप मे किसी Team द्वारा किए गए सबसे बड़े स्कोर की। वैसे तो इस प्रारूप मे 50 ओवर मतलब 300 गेंदे होती है, लेकिन इन 300 गेंदो मे भी कई बार टिम इतना बड़ा Score खड़ा कर देती है की एक बार के लिए मानने मे भी ना आए। आज हम ऐसे ही 10 सबसे बड़े ODI टिम स्कोर की जानकारी आपको प्रदान करेंगे।

Top 10 Highest Score in ODI by Team

1. England 498/4 vs Netherlands (17 जून 2022)

सबसे पहला नाम आता है उस टिम का जिसने क्रिकेट के खेल को जन्म दिया। नेधरलेंड्स के सामने नेधरलेंड्स मे तीन एकदिवसीय मेचो की शृंखला मे पहले ही मैच मे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 4 विकेट के नुकसान पर 498 रनो का पहाड़ समान बहुत बड़ा Score खड़ा कर दिया। जो चड़ना नेधरलेंड्स जैसी Team के लिए नामुमकिन सा था।

इंग्लैंड के इस बड़े स्कोर मे कुल मिलाकर तीन बल्लेबाजो के शतक शामिल थे। फिल सोल्ट (122 रन, 93 गेंदे), डेविड मलान (125 रन, 109 गेंदे) और खासकर जोस बटलर (162* रन, 70 गेंदे)। इसके अलावा लियम लिविंगस्टन का ताबड़तोड़ अर्धशतक (66* रन, 22 गेंदे) भी शामील था। इंग्लैंड ने इस मैच को 232 रनो से जीत लिया था।

2. England 481/6 vs Australia (19 जून 2018)

दूसरे पायदान पर भी टिम इंग्लैंड ही है। साल 2018 मे 5 ODIs और 1 T20i मैच की शृंखला के लिए  इंग्लैंड के दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया पहले दो ODI मैच हार चुकी थी और तीसरा मैच उनके लिए करो या मारो समान था। लेकिन तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरा सपना समान रहा। इस मैच मे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन जड़ दिये।

इंग्लैंड की इस बड़ी इन्निंग मे दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था। ओपनिंग करने आए जॉनी बेरस्टो (139 रन, 92 गेंदे), एलेक्स हेल्स (147 रन, 92 गेंदे) और कप्तान ईऑन मॉर्गन (67 रन, 30 गेंदे) इस बड़े स्कोर की मुख्य वजह रहे। ओपनिंग करने आए जेसन रॉय (82 रन, 61 गेंदे) शतक से चूक गए थे। इंग्लैंड ने इस मैच को बड़े आराम से 242 रनो से जीत लिया था।

3. England 444/3 vs Pakistan (30 अगस्त 2016)

तीसरा स्थान भी इंग्लैंड की टिम ने लिया है, और इसीके साथ ODI मे सबसे बड़े Team Score के मामले मे पहले तीनों स्थान पर इंग्लैंड का कब्जा है। ODI प्रारूप का और इंग्लैंड की टिम का भी तीसरा सबसे बड़ा स्कोर साल 2016 मे पाकिस्तान 4 Test, 5 ODIs और 1 T20i के लिए इंग्लैंड के दौरे पर थी। जहा पर तीसरे ODI मैच मे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 444 रन जड़ दिए।

इंग्लैंड की इस बड़ी पारी मे खासकर एलेक्स हेल्स (171 रन, 122 गेंदे), जो रूट (85 रन, 86 गेंदे) और जोस बटलर (90 रन, 51 गेंदे) का बल्ले के साथ बहुत बड़ा योगदान रहा। इंग्लैंड ने इस मैच को 169 रनो से जीत लिया था।

4. Sri Lanka 443/9 vs Netherlands (4 जुलाई 2006)

आखिर कार चौथे स्थान पर कोई अलग Team नज़र आएगी। ODI प्रारूप के इतिहास मे चौथा सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका की टिम की तरफ से आया था। साल 2006 मे नेधरलेंड्स के दौरे पर 2 ODIs खेलने गई श्रीलंका ने पहले ही मैच मे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 443 रन बना डाले। श्रीलंका द्वारा किया गया यह स्कोर काफी समय तक इस मामले मे पहले पायदान पर था।

श्रीलंका की इस बड़ी पारी मे दो शतक देखने को मिले। पहला सनथ जयसूर्या (157 रन, 104 गेंदे) और दूसरा तिलकरत्ने दिलशान (117 रन, 78 गेंदे)।

5. South Africa 439/2 vs West Indies (18 जनवरी 2015)

पांचवे स्थान पर है Team दक्षिण अफ्रीका। साल 2015 मे 3 Test, 3 T20i और 5 ODIs के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आई वेस्ट इंडिस को दूसरे ODI मैच मे बहुत मार पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 2 विकेट खोए और 439 रन जड़ दिये। और आप को जानकार हैरानी होगी की दक्षिण अफ्रीका की इस पारी मे जो भी बल्लेबाज़ ने गेंद खेली थी उसने शतक बनाया था।

ओपनिंग करने आए हाशिम आमला (153* रन, 142 गेंदे) और राइली रूसो (128 रन, 115 गेंदे) दोनों ने शतक बनाया। और तो और 30 ओवर के बाद बल्लेबाज़ी करने आए एबी डिविलियर्स ने भी मात्र 44 गेंदो पर 149 रन बना डाले। और एबी डिविलियर्स की यह पारी सबसे कम गेंदो (31) पर शतक का रिकॉर्ड बना चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 148 रनो से जीता था।

6. South Africa 438/9 vs Australia (12 मार्च 2006)

छठवे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका है। साल 2006 मे 1 T20i, 3 Test और 5 ODIs के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टिम ऑस्ट्रेलिया आई थी। 5 मेचो की ODI शृंखला मे आखिरी औए पांचवे मैच के समय पर शृंखला 2-2 की बराबरी पर थी यानि आखिरी मुक़ाबला करो या मारो वाला था। और यह मुक़ाबला रहा भी ऐसा दिल देहला देने वाला।

आखिरी और पांचवे ODI मैच मे ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 434 रन बना डाले। और इतने बड़े लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी लगा की अब जीत निश्चित है, लेकिन यह क्रिकेट है जिसे अनिश्चितताओ का खेल भी कहा जाता है। 435 रनो का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने सबको चौंका दिया। अफ्रीका ने 1 विकेट औए 1 गेंद शेष रहते 438 रन बनाकर एक रोमांचक और निर्णायक मुक़ाबला जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया का यह 434 रनो का स्कोर भी आठवे स्थान पर शुमार है।

7. South Africa 438/4 vs India (25 अक्टूबर 2015)

सातवे स्थान पर फिर से दक्षिण अफ्रीका का नाम शुमार है, हालाकी Score वही है 438, लेकिन इस बार यह स्कोर पहली पारी मे और साल 2015 मे 4 Test, 3 T20i और 5 ODIs के लिए भारत के दौरे के वख्त आया था। 5 ODIs की शृंखला मे पांचवे और आखिरी ODI मैच मे दोनों टिम 2-2 की बराबरी पर खड़े थे। और दोनों टीमों को शृंखला अपने नाम करने के लिये यह मैच जितना आवश्यक था।

इस मैच मे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 4 विकेट खोकर 438 रन बना डाले। जिसमे तीन शतक शामिल थे। क्विंटन डीकोक (109 रन, 87 गेंदे), फेफ डू प्लेसी (133 रन, 115 गेंदे) और एबी डिविलियर्स (119 रन, 61 गेंदे)। इसके जवाब मे भारतीय टिम मात्र 224 रन ही बना पायी।

8. Australia 434/4 vs South Africa (12 मार्च 2006)

आठवे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई Team है। जो की इस लिस्ट की पहली एसी टिम है जो की इस बड़े Score के बावजूद हार गई हो। छठवे स्थान पर जो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर है वे इस स्कोर के जवाब मे आया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 434 रन बनाए थे, जिसमे कप्तान रिकी पोंटिंग का (164 रन, 105 गेंदे) बहुत बड़ा योगदान था।

कप्तान की कप्तानी पारी और इतने बड़े स्कोर के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को इस मैच मे हार का सामना करना पड़ा था। 

9. South Africa 418/5 vs Zimbabwe (20 सितंबर 2006)

नौवे स्थान पर फिर से दक्षिण अफ्रीकी टिम है। वैसे देखा जाए तो ODI इतिहास के 10 सबसे बड़े Team Score मे 7 तो सिर्फ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने किए हुए है। साल 2006 मे 3 ODI मेचो की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आई ज़िम्बाब्वे ने मैच तो एक भी नहीं जीता लेकिन आखिरी और तीसरे मैच मे एक रिकॉर्ड जरूर बना।

तीसरे मैच मे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बोचर (147 रन, 68 गेंदे), लूट्स बोसमेन (88 रन, 70 गेंदे) और अलविरो पीटरसन (80 रन, 74 गेंदे) की पारियो के चलते 5 विकेट के नुकसान पर 418 रन बना डाले। और 171 रनो से मैच जीत लिया।

10. India 418/5 vs West Indies (8 दिसंबर 2011)

दसवे और आखिरी स्थान पर है Team इंडिया। वैसे देखा जाए तो भारत को नौवे स्थान पर भी देखा जा सकता है, क्यूकी नौवे और दसवे स्थान का Score 418 ही है बस फर्क सिर्फ विकेट का है। साल 2011/12 मे 3 Test और 5 ODIs के लिए वेस्ट इंडिस टिम भारत आई थी, जहा पर चौथे मैच मे भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट खोकर 418 रन बना डाले। जिसमे वीरेंद्र सेहवाग (219 रन, 149 गेंदे) का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। भारत ने यह मैच 153 रनो से जीत लिया था।

तो ये थे ODI (एकदिवसीय) क्रिकेट इतिहास के एक Team द्वारा किए गए 10 Highest Score. हालाकी रिकॉर्ड होते ही टूटने के लिए और इसी वजह से इस आंकड़ो मे भी आगे जाकर बदलाव देखने को जरूर मिलेगा। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। हम ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी और तथ्य लाते रहते है। तो जुड़े रहिए Cricstay के साथ। धन्यवाद।