यशस्वी जयस्वाल का परिवार (Yashasvi Jaiswal’s Family)
Yashasvi Jaiswal Biography: Yashasvi Jaiswal का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावा नाम के गाँव मे हुआ था। उनके पिता का नाम भूपेंद्र जयस्वाल और माता का नाम कंचन जयस्वाल है। पिता पेशे से एक हार्डवेर स्टोर के मालिक है और माता गृहिणी है। यशस्वी अपने छह भाई बहनो मे से चौथे पुत्र है।
यशस्वी जयस्वाल का प्रारंभिक जीवन (Earlier Life of Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी दस साल की उम्र मे ही मुंबई चले आए थे ताकि वह क्रिकेट का अच्छे से प्रशिक्षण ले सके। वह मुंबई मे दादर मे रहते थे और दादर से मैदान की दूरी बहुत ज्यादा थी। इसी लिए यशस्वी वहा पास मे ही स्थित हो गए। वहा उसे निम्न स्तर के काम के बदले मे एक डेरी की दुकान मे रहने को जगह मिलती थी। लेकिन फिर वहा से भी उसे निकाल दिया गया क्यूकी यशस्वी क्रिकेट के प्रशिक्षण की वजह से ठीक से दुकान पर नहीं रह पाते थे। खुदकी की कोई जगह न होने के कारण जयसवाल मैदान मे ही टेंट लगाकर रहते थे। और कभी कभी भूखे भी सो जाते थे। गुजारा करने के लिए आज़ाद मैदान के बाहर पानीपूरी भी बेचते थे।
यशस्वी जयस्वाल का घरेलू करियर (Yashasvi Jaiswal’s Domestic Career)
तीन साल तक टैंट मे रहने के बाद ज्वाला सिंह ने यशस्वी की क्रिकेट प्रतिभा को परखा। बाए हाथ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ जयसवाल ने 7 अक्तूबर 2018 को भारत बनाम श्रीलंका के U-19 मुक़ाबले मे अपना डेब्यु किया था। फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट मे यशस्वी ने मुंबई की टिम की तरफ से 7 जनवरी 2019 को छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना डेब्यु किया था। लिस्ट ए क्रिकेट मे यशस्वी ने 28 सितंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना डेब्यु किया था और यशस्वी लिस्ट ए श्रेणी मे दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी है।
Yashasvi Jaiswal सबसे पहले 2015 मे सुर्ख़ियो मे आए थे जब उन्होने नाबाद 319 रन बनाए थे। 2018 के अंडर-19 एशिया कप मे यशस्वी जयस्वाल 318 रनो के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे और उन्हे प्लेयर ऑफ ध टूर्नामेंट भी चुना गया था।
यशस्वी जयस्वाल का आईपीएल करियर (Yashasvi Jaiswal’s IPL Career)
अब समय था Yashasvi Jaiswal की मेहनत के परिणाम का। क्यूकी IPL 2020 की नीलामी मे यशस्वी का नाम दर्ज कर दिया गया था। और उम्मीद के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ जैसी तगड़ी रकम दे कर यशस्वी को अपनी टिम का हिस्सा बना लिया। हालाकी IPL 2020 मे जयसवाल को उतने मौके नही मिले। IPL 2021 मे भी यशस्वी का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जयस्वाल पर भरोसा दिखाते हुए IPL 2022 की मेगा नीलामी से पहले यशस्वी को रिटेन कर लिया। हालाकी IPL 2022 के शुरुआती मुकाबलो मे यशस्वी का बल्ला खामोश रहा, और इसके चलते उनको बीच मे कुछ मुकाबलो मे ड्रॉप भी कर दिया गया। आखिर के कुछ मुकाबलो मे फिर से यशस्वी को मौका मिला और इस बार उन्होने अपने बल्ले से यह साबित कर दिया की क्यू उनको भारत का दूसरा कोहली कहा जाता है।
Yashasvi Jaiswal की क्रिकेट की इस दर्जे की प्रतिभा देखकर उनका भविष्य भारतीय क्रिकेट मे बहुत ही उज्जवल दिखाई देता है। भारतीय क्रिकेट को ऐसे ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियो की जरूरत है।