Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi | ऋतुराज गाइकवाड का जीवन परिचय।

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi: Ruturaj Gaikwad का जन्म 31 जनवरी 1997 को मुंबई महाराष्ट्र मे हुआ था। ऋतुराज के पिता का नाम दशरथ गाइकवाड़ है जो की पेशे से भारतीय सेना के DRDO विभाग मे अपनी सेवा प्रदान करते थे, जो की अब निवृत हो गए है। ऋतुराज की माँ का नाम सविता गाइकवाड़ है जो की एक नगरपालिका स्कूल मे पढ़ाती है। Ruturaj Gaikwad एक संयुक्त परिवार मे बड़े हुए है और क्रिकेट मे अपना करियर बनाने मे उनका परिवार का ऋतुराज को बहुत साथ मिला।

Ruturaj Gaikwad अपनी बेखौफ और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की शैली से काफी प्रचलित है और उनके इस प्रकार के खेल के कारण उनको क्रिकेट चहको द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऋतुराज ने केवल 5 साल की उम्र मे ही लेधर बोल से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हर खिलाड़ी के लिए उनकी जिंदगी का कोई एक पल ऐसा होता है जिसने उनको उस खेल के प्रति बहुत प्रेरित किया हो। और ऋतुराज गाइकवाड़ के साथ भी कुछ ऐसा हुआ था जब 2003 मे पुणे के नेहरू स्टेडियम मे न्यूजिलेंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा था। यह मैच ऋतुराज देखने गए थे और इस मैच मे ब्रेंडन मैकूलम को ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज को स्कूप शॉट मारते देखा। इस दृश्य ने ऋतुराज को इस खेल के प्रति बहुत प्रेरित किया।

ऋतुराज गाइकवाड़ का घरेलू करियर | Ruturaj Gaikwad Domestic Career

Ruturaj Gaikwad ने 6 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 प्रथम श्रेणी के रूप मे महाराष्ट्र की ओर से अपना डेब्यू किया। इस तरह ऋतुराज ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करते हुए रणजी ट्रॉफी 2019 के सीजन मे पहली ही पारी मे 108 (199) और दूसरी पारी मे 70 (170) रन बनाए और इस मैच मे ऋतुराज को मेन ऑफ द मैच भी चुना गया। ऋतुराज गाइकवाड़ ने 2016-17 विजय हज़ारे ट्रॉफी मे 25 फरवरी 2017 को महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की। ऋतुराज ने इस प्रतियोगिता मे 7 मेचो मे 63.42 की औसत से और तीन अर्धशतक और एक शतक की मदद से पूरे 444 रन बनाए। ऋतुराज गाइकवाड़ विजय हज़ारे ट्रॉफी 2016-17 मे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले मे तीसरे स्थान पर थे।

Ruturaj Gaikwad ने घरेलू क्रिकेट मे इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया ब्लू, महाराष्ट्र और इंडिया U-23 की टीमों की तरफ से खेले। मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 मे गाइकवाड़ ने महाराष्ट्र की कप्तानी की और पाँच मेचो मे 51.80 की औसत से 259 रन बनाए, जिसमे 150.71 की स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक भी बनाए। ऋतुराज गाइकवाड़ ने यह प्रतियोगिता शीर्ष स्कोरर के रूप मे समाप्त की। विजय हज़ारे ट्रॉफी 2021-22 मे ऋतुराज ने चार शतक ठोके और विराट कोहली के सर्वाधिक शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

ऋतुराज गाइकवाड़ का IPL करियर | Ruturaj Gaikwad IPL Career

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2018 आईपीएल नीलामी मे ऋतुराज गाइकवाड़ को खरीदा था। और आईपीएल मे ऋतुराज गाइकवाड़ को मौका मिलते ही अच्छा प्रदर्शन कर अपने आपको साबित किया। 2 अक्टूबर 2021 को गाइकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर अपना आईपीएल का पहला शतक बनाया।

Ruturaj Gaikwad ने IPL 2021 मे सर्वाधिक 635 रन बनाए और ऑरेंज केप जीती और उन्हे इमरजिंग प्लेयर ऑफ द यर के पुरस्कार से भी सन्मानित किया गया। 2021 मे ऋतुराज के अच्छे प्रदर्शन के चलते IPL 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज को पूरे 6 करोड़ देकर रिटेन किया।

ऋतुराज गाइकवाड़ का अंतरराष्ट्रीय करियर | Ruturaj Gaikwad International Career

जून 2021 मे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली भारत की शृंखला की एकदिवसीय और टी-20 की टिम मे शामिल किया गया। ऋतुराज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई 2021 मे अंतरराष्ट्रीय टी-20 मे अपना डेब्यू किया। दिसंबर 2021 मे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और जनवरी 2022 मे भी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए एकदिवसीय टिम मे शामिल किया गया था।  

Ruturaj Gaikwad अपने टेक्निकल शॉट्स के लिए जाने जाते है और उनकी यही काबिलियत की वजह से उनमे भारतीय क्रिकेट का भविष्य दिखता है। आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को काफी अच्छे अच्छे खिलाड़ी दिये है। ऋतुराज यह मुकाम बड़ी मेहनत करके और लगन से हासिल की है और आगे जाकर ऋतुराज गाइकवाड़ को हम जरूर भारतीय क्रिकेट मे बडा नाम बनाता हुआ देखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *