Ishan Kishan Biography in Hindi | ईशान किशन का जीवन परिचय

Ishan Kishan Biography in Hindi, पढिए ईशान किशन के जीवन के बारे मे, Is There Ishan Kishan Girlfriend or Wife?

Ishan Kishan Biography in Hindi | ईशान किशन का जीवन परिचय

Ishan Kishan Biography in Hindi: ईशान किशन पाण्डे का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार राज्य के पटना शहर मे हुआ था। ईशान के पिता का नाम प्रणव पाण्डे है जो की पेशे से एक बिल्डर है और माता का नाम सुचित्रा सिंह है। ईशान को उनके भाई राज जो की पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके है उन्होने क्रिकेट को अपने करियर के जरिये आगे बढ़ाने मे काफी समर्थन किया। ईशान के कोच संतोष कुमार के कहने के मुताबिक भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर व बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट को किशन अपना आदर्श मानते है।

अभी ईशान ने पटना मे बड़ा आलीशान घर बनाया है। सूत्रो के मुताबिक 2008-09 मे गया जिले मे बिहार U-16 की टिम के लिए खिलाड़ियो का चयन हो रहा था और चयन समिति के प्रमुख औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि सिंह थे जिन्होने पहली बार ईशान को चयन कर उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत करने मे मदद की। ईशान का पसंदीदा शॉट स्वीप शॉट है जो की वह काफी अच्छा खेलते है। ईशान अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिये जाने जाते है। क्रिकेट के अलावा ईशान टेबल टेनिस और बिलियार्ड्स जैसे खेल को भी पसंद करते है।

ईशान पढ़ाई को लेकर गंभीर न होने के कारण उन्हे स्कूल से भी निकाल दिया गया था। क्योकि ईशान पढ़ाई की किताबों पर क्रिकेट से संबन्धित चित्र बनाते रहते थे। ईशान ने बहुत ही कम उम्र मे क्रिकेट खेलना खुरु कर दिया था जब वे 7 साल के थे उन्होने अलीगढ़ के स्कूल वर्ल्ड कप मे अपनी स्कूल टिम का नेतृत्व किया था।

U-19 विश्व कप से पहले ईशान ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने की इच्छा जाहीर की थी क्योकि वह महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते थे। जब ईशान U-19 टिम के कप्तान थे तब उनकी कप्तानी से टिम फ़ाइनल तक पहुची थी लेकिन ढाका मे फ़ाइनल मे U-19 वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार गई।

ईशान की IPL करियर की शुरुआत 2017 मे हुई जब उस समय की नई टिम गुजरात लायन्स ने उनको 2 लाख मे खरीदा और खेलना का मौका दिया और वे भी ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर। लेकिन उस साल ईशान का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। फिर 2018 मे मुंबई इंडियंस ने ईशान को 5.2 करोड़ जैसी तगड़ी रकम मे खरीदा और उसी साल ईशान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 गेंदो पर 62 रन बनाए थे जिसमे ईशान ने कुलदीप यादव की एक ही ओवर मे 4 छकके लगाकर अपना दम दिखा डाला था। उस साल से लेकर आज तक ईशान का प्रदर्शन जबरदस्त रहा।

IPL 2022 जिस साल IPL की बड़ी नीलामी होने वाली थी वहा पर भी 15.25 करोड़ जैसी तगड़ी रकम मे मुंबई ने फीर से खरीद लिया और इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

IPL मे अच्छे प्रदर्शन के चलते ईशान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे भी अपना देब्यु कर चुके है। ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई ODI और T20i सिरीज़ मे दोनों फॉर्मेट मे अपना देब्यू किया। अभी तक टेस्ट क्रिकेट मे ईशान का देब्यु नहीं हुआ है। तो इस तरह ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन के दम पर इतना नाम कमाया है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *