Top 10 Most Expensive Players in IPL History

Top 10 Most Expensive Players in IPL History: क्रिकेट की बात हो और भारत का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। क्यूकी सब खेलो मे क्रिकेट की लोकप्रियता भारत मे कुछ अलग ही स्तर पर पहुच चुकी है। क्रिकेट के खेल को जन्म जरूर किसी ओर देश ने दिया होगा, लेकिन इसे पाल पोस के बड़ा भारत ने किया है ओर अभी भी कर रहा है।

भारत मे क्रिकेट की बात हो और IPL का जिक्र न हो ऐसा संभव ही नहीं है। भारत मे तो IPL क्रिकेट प्रेमियो की जान है ऐसा कहने मे जरा भी गलत नहीं होगा। अगर बात करे IPL के इतिहास की तो भारत मे IPL लीग साल 2008 से शुरू हुई यह बात हर क्रिकेट प्रेमी अच्छे से जानता ही होगा। बस उसी साल से हर साल भारत मे यह क्रिकेट का त्योहार मनाया जाता है। जिसका लुत्फ सिर्फ भारत का ही नहीं विश्व का हर क्रिकेट प्रेमी बड़े चाव से उठाता है।

IPL लीग के लिए हर साल IPL Auction यानि खिलाड़ियो की नीलामी की प्रक्रिया होती है, जहा पर यह तय होता है की कौनसा खिलाड़ी किस टिम की ओर से खेलेगा। IPL Auction मे जिस खिलाड़ी का नाम आता है उस खिलाड़ी पर अपनी इच्छा के अनुसार टीमे बोलिया लगाती है, और आखिर मे जिसकी बोली टिकती है उस टिम की ओर से वह खिलाड़ी खेलता है। यह होती है IPL की नीलामी की प्रक्रिया।

इसी प्रक्रिया मे कई बार टीमे कुछ Players को लेकर इतनी उत्सुक होती है की बोली कब करोड़ो मे चली जाती है पता नहीं रहता। टीमों के इस रवैये के कारण खिलाड़ी मालामाल हो जाता है। आज हम आपको IPL Auction के 10 ऐसे ही खिलाड़ियो के नाम बताएँगे जो की IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है।

Top 10 Most Expensive Players in IPL History

12. Ben Stokes – 14.5 Cr (RPS) (2017)

आईपीएल 2015 मे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टिम पर मैच फिक्सिंग के चलते बीसीसीआई द्वारा दो साल के लिए आईपीएल खेलने पर प्रतिबंध लगाया था। जिसके चलते इन दो साल 2016 और 2017 के लिए आईपीएल मे दो नई टीमे गुजरात लायन्स और राइसिंग पुणे सुपरजायंट्स शामिल हुई।  इस बीच साल 2017 के आईपीएल नीलामी मे इंग्लैंड के इस हरफनमौला ऑल राउंडर ने अपना नाम पहली बार दर्ज किया। और बेन स्टॉक्स के पीछे मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों ने भी अच्छी ख़ासी बोलिया लगायी लेकिन आखिरकार इन सबको मात देते हुए राइसिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 Cr की सबसे बड़ी बोली लगाकर इंग्लैंड के इस खतरनाक ऑल राउंडर को अपनी टिम का हिस्सा बनाया।

11. Kyle Jamieson – 15 Cr (RCB) (2021)

Kyle Jamieson IPL Price: साल 2021 मे काइल जेमिसन का भी पहला आईपीएल था जहा पर उन्होने अपना नाम आईपीएल नीलामी के लिए दर्ज कराया था। 6.8 फीट के इस सबसे लंबे तेज़ गेंदबाज को खरीदने के लिए काफी टीमे उत्सुक थी। काइल जेमिसन को खरीदने के लिए दिल्ली केपिटल्स और पंजाब किंग्स ने भी काफी अच्छी बोलिया लगाई। लेकिन रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर की बोली के सामने सबने अपने घुटने टेक दिये। और आखिर मे बेंगलोर ने 15 करोड़ की भारी किम्मत मे न्यूजिलेंड इस तेज़ गेंदबाज काइल जेमिसन को अपनी टिम मे शामिल कार लिया।

10. Ishan Kishan – 15.25 Cr (MI) (2022)

Most Expensive Player in IPL 2022 (Ishan Kishan IPL Auction 2022): साल 2022 वह साल था जब आईपीएल मे दो नई टीमे शामिल हुई और अब आईपीएल मे 8 नहीं बल्कि 10 टीमे खेलेगी। और दो नई टीमे शामिल होने के कारण वख्त था आईपीएल मेगा ऑक्शन का। मतलब हर एक टिम अपने खिलाड़ियो मे से सिर्फ 3 खिलाड़ी को रिटेन कार सकते है और बाकी सबको छोडना पड़ेगा। ताकि बाकी दो नयी टीमे भी बराबर मजबूत बन सके। और इस नियम के चलते मुंबई इंडियंस को मजबूरन ईशान किशन न चाहते हुए भी छोड़ना पड़ा। लेकिन मुंबई ने ठान भी लिया था की ईशान को वापिस भी ले लेंगे। और ऐसा हुआ भी जब नीलामी मे ईशान किशन का नाम आया तो सिर्फ एक मुंबई इंडियंस की टिम नहीं थी जो की ईशान को अपनी टिम मे शामिल करना चाहती हो, मुंबई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और नयी टिम गुजरात टाइटन्स भी ईशान किशन को खरीदने के लिए काफी उत्सुक थी।

लेकिन आखिरकार मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ी 15,25 करोड़ की बोली लगाकर ईशान किशन को वापिस अपनी टिम मे शामिल कर लिया। और यह बात जानकर आपको हैरानी होगी की मुंबई ने पहली बार नीलामी मे किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा रकम खर्च की हो। साल 2011 मे मुंबई ने सबसे बड़े दाम 9.2 करोड़ मे रोहित शर्मा को खरीदा था।

9. Pat Cummins – 15.50 Cr (KKR) (2020)

Most Expensive Player in IPL 2020: ऑस्ट्रेलिया के इस तेज़ गेंदबाज के लिए चोट हमेशा एक गंभीर विषय रहा है। साल 2018 मे भी मुंबई इंडियंस ने पेट कमीन्स को खरीदा था, लेकिन उस वख्त पर भी पीठ की चोट के चलते वह आईपीएल नहीं खेल पाये थे। और आईपीएल 2020 के लिया भी कमीन्स ने फिर से अपना नाम दर्ज किया। इस ऑस्ट्रेलियन तेज़ गेंदबाज को खरीदने के लिए सबसे पहले रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ने अपनी रुचि दिखाई और बोली कर शुरुआत की। बाद मे दिल्ली केपिटल्स ने भी कुछ बोलिया लगाई पर आखिर मे कोलकता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की तगड़ी बोली लगाकर पट कमीन्स को अपनी टिम का हिस्सा बनाया। बेन स्टॉक्स की तरह पेट कमीन्स का नाम भी इस सूची मे दो बार आता है। जो हम आपको आगे बताएंगे।

8. Nicholas Pooran – 16 Cr (LSG) (2023)

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने वाला था। और इस नीलामी मे सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज़ किए जाने के कारण निकोलस पूरन नीलामी मे खरीददार को ढूंढ रहे थे। और उनके पिछले साल के प्रदर्शन के चलते उनको 5 करोड़ के ज्यादा की उम्मीद भी नहीं रही होगी। लेकिन सोचा था उससे एकदम उल्टा हुआ। हालाकी बोली की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने की थी और चेन्नई के हटने के बाद दिल्ली केपिटल्स भी दौड़ मे शामिल हुई। लेकिन एक साल पुरानी टिम लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरन को 16 करोड़ की बड़ी रकम की बोली लगाकर अपनी टीम मे शामिल कर लिया।

7. Yuvaraj Singh – 16 Cr (DD) (2015)

साल 2011 के विश्वकप के भारतीय टिम के हीरो और मैन ऑफ द सिरीज़ युवराज सिंह को साल 2014 मे रॉयल चेलेंजर्स ने 14 करोड़ की तगड़ी किम्मत देकर खरीदा था, लेकिन अगले ही साल बेंगलोर ने युवराज को रिलीज़ कार दिया। जिसके चलते आईपीएल 2015 की नीलामी के लिए युवराज ने फिर से अपना नाम दर्ज किया और सबको यही था की पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए इस साल शायद युवराज को कोई खरीददार भी नहीं मिलेगा, लेकिन एकदम ऊल्टा हुआ और दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ की भारी रकम की आखिरी बोली लगाकर अपनी टिम का हिस्सा बनाया और दिलचस्प बात तो यह थी की 16 करोड़ की आखिरी बोली के पहले बेंगलोर की भी 15.5 करोड़ की बोली थी, जिसने पिछले साल युवराज को 14 करोड़ मे खरीदा था और इस साल छोड़ दिया था।

6. Chris Morris – 16.25 Cr (RR) (2021)

Most Expensive Player in IPL 2021: साल 2021 से पहले मोरिस रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा थे। लेकिन बेंगलोर ने नीलामी से पहले मॉरिस को रिलीज़ कार दिया था। और अब दक्षिण अफ्रीका का यह ऑल राउंडर नीलामी का हिस्सा था। मोरीस को खरीदने मे मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इच्छुक थी। और दिलचस्प बात तो यह है की बेंगलोर ने भी अपनी आखिरी 9.75 करोड़ की बोली लगाई थी। लेकिन बाद मे वह दौड़ से निकल गई और आखिर मे राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ (Chris Morris IPL 2021 Price) की रकम देकर खरीद लिया और क्रिस मोरिस साल 2023 से पहले तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

5. Ben Stokes – 16.25 Cr (CSK) (2023)

अब बात करते है आईपीएल इतिहास के तीन सबसे महंगे खिलाड़ी की। आपको जानकर हैरानी होगी की यह तीनों के तीन खिलाड़ी आईपीएल 2023 के ही है। बात करे तीसरे महंगे खिलाड़ी की तो बेन स्टॉक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की भारी भरकम रकम की बोली लगाकर अपनी टिम मे शामिल कर लिया और स्टॉक्स ने क्रिस मोरिस की भी बराबरी कार ली और अब सबसे महंगे खिलाड़ियो की लिस्ट मे पाँचवे स्थान पर संयुक्त रूप से बेन स्टॉक्स और क्रिस मॉरिस दोनों मौजूद है।

4. Cameron Green – 17.50 Cr (MI) (2023)

ऑस्ट्रेलियन ऑल राउंडर केमरॉन ग्रीन ने पहली बार अपना नाम आईपीएल ऑक्शन के लिए दर्ज किया और इस युवा खिलाड़ी ने खलबली मचा दी। 2 करोड़ की बेस कीमत के इस खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ने बोली की शुरुआत की, बोली 7 करोड़ के पार जाने के बाद बेंगलोर दौड़ से निकल गई और दिल्ली केपिटल्स दौड़ मे शामिल हुई। लेकिन मुंबई इंडियंस कुछ अलग ही मूड मे थी और बोली बहुत्त बड़ी होती गई और आखिर मे मुंबई इंडियंस की 17.50 करोड़ की आखिरी बोली के साथ यह स्पर्धा खत्म हुई। और इसीके साथ केमरोन ग्रीन आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

3. Sam Curran – 18.50 Cr (PBKS) (2023)

सेम कुरन इस वख्त आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है। आईपीएल 2023 के लिए चल रहे ऑक्शन मे इंग्लैंड के इस ऑल राउंडर सेम कुरन का नाम आते ही सबसे पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ने बोलिया लगानी शुरू की, बेंगलोर के बाद राजस्थान रॉयल्स भी इस दौड़ मे शामिल हुई। सेम कुरन पिछले साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे जिसकी वजह से चेन्नई भी अच्छी तरह से उनकी एहमियत जानते थे इसी लिए चेन्नई ने भी 11.75 से लेकर 15.25 करोड़ तक बोली लगाई। लेकिन आखिरकार पंजाब किंग्स जो की सेम कुरन की आईपीएल मे पहली टिम थी, उसने सेम को वापिस 18.50 करोड़ की तगड़ी रकम देकर हासिल कार लिया। और इस तरह अब आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी सेम कुरन है।

2. Pat Cummins – 20.50 Cr (SRH) (2024)

यह लाज़मी है की हर साल IPL नीलामी से हमे पिछले साल के मुकाबले कम से कम एक महंगा खिलाड़ी मिल ही जाता है। और 19 दिसंबर 2023 के दिन दुबई मे IPL 2024 के लिये हुई IPL नीलामी मे हमे एक नहीं बल्कि दो दो महंगे खिलाड़ी मिले और दोनों ही तेज गेंदबाज और दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के। पहले नाम आया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमीन्स का। रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के बीच होड लगी कमीन्स को खरीदने के लिए, और आखिर कार पिछले साल के महंगे खिलाड़ी सेम कुरन को पीछे छोड़ हैदराबाद ने 20.50 करोड़ की बोली लगाकर कमिंस को अपनी टीम मे शामिल कर लिया और उस समय तक पेट कमीन्स IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। लेकिन खेल अभी बाकी था।

1. Mitchell Starc – 24.75 Cr (KKR) (2024)

20.50 करोड़ मे पेट कमीन्स को हैदराबाद ने खरीदा तो लगा की बस अब इससे बड़ी बोली नहीं लग सकती, लेकिन फिर नाम आया ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का। हार्दिक पांडया को मुंबई इंडियंस को बेचने के बाद IPL नीलामी मे गुजरात टाइटन्स की टीम सबसे ज्यादा रकम लेकर बैठी थी। गुजरात को तलाश भी थी एक तेज तर्रार गेंदबाज की। मिचेल स्टार्क नाम आते ही गुजरात टाइटन्स और कोलकाता के बीच गर्मागर्मी शुरु हो गई। देखते ही देखते आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया। एक भी टीम रुकने का नाम नहीं ले रही थी। जितनी रकम गुजरात लेकर बैठी थी ऐसा लग रहा था की स्टार्क गुजरात मे ही जाएंगे लेकिन आखिर कार 24.75 की IPL Auction इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को अपनी टीम मे शामिल कर लिया और इस तरह मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

तो यह थे विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियो की सूची। और आगे जाकर इससे बड़ी रकम मे भी खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। तो यह रिकॉर्ड टूटना भी तय ही है। और ऐसी ही क्रिकेट से जुड़ी सटीक जानकारी हम आप के लिए लाते रहते है और लाते रहेंगे। तो जुड़े रहिए Cricstay के साथ। धन्यवाद।