Rajat Patidar Biography in Hindi | रजत पाटीदार का जीवन परिचय

Rajat Patidar Biography in Hindi: Rajat Patidar आज के समय मे एक उभरते हुए दाए हाथ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ है। रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को मध्य प्रदेश के इन्दोर मे हुआ था। रजत के पिता का नाम मनोहर पाटीदार है। रजत के परिवार मे उनके माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी है। उनके भाई का नाम महेंद्र पाटीदार और बहन का नाम सुनीता पाटीदार है। रजत ने इन्दोर मे ही अपनी पूरी पढ़ाई की और उनको क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था, और वे एक बल्लेबाज़ नही बल्कि तेज़ गेंदबाज बनना चाहते थे। लेकिन उनको उतना मौका नहीं मिला। रजत 29 साल के है और अब तक वह अविवाहित है। रजत पाटीदार के पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा है।

Rajat Patidar’s Cricket Career | रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर

रजत ने 7 साल की उम्र मे ही क्रिकेट क्लब जॉइन कर लिया था। उनके दादाजी ने उनको क्रिकेट के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने के लिए छोटी उम्र मे ही रजत को तैयार करना शुरू कर दिया था। रजत एक तेज़ गेंदबाज के रूप मे अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन कम मौको के चलते रजत ने अंडर-15 के बाद रजत ने अपना फोकस बलेबाजी पर किया। रजत पाटीदार ने 2015 मे रणजी ट्रॉफी मे अपना फ़र्स्ट क्लास डेब्यु पर ही शानदार शतक जड़कर सबको प्रभावित किया था। और उसी साल दिसंबर मे लिस्ट ए मे सौराष्ट्र के खिलाफ डेब्यु किया था।  रजत मध्य प्रदेश के लिए अंडर-19 और अंडर-22 के स्तर पर भी खेले है।

Rajat Patidar’s IPL Career | रजत पाटीदार का आईपीएल करियर

Rajat Patidar की आईपीएल मे शुरुआत रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर की टिम के साथ हुई जहा पर बेंगलोर ने रजत पाटीदार को IPL 2021 की नीलामी मे उनकी मूल कीमत 20 लाख रुपयो मे खरीदा था। आईपीएल मे रजत ने 9 अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना डेब्यु किया था। रजत के लिए उनका आईपीएल का पहला साल कुछ खास नहीं रहा था, जहा पर IPL 2021 रजत ने कुल मिलाकर 4 मैच खेले थे जिनमे उनके बल्ले से सिर्फ 71 रन ही निकले थे।

IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ, जहा पर रजत पाटीदार मे किसी ने दिलचस्पी नही दिखाई थी और उनको आखिरकार कोई खरीददार नही मिला था। लेकिन आईपीएल 2022 मे रजत को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर बेंगलोर की टिम मे जगह मिली थी। लेकिन IPL 2022 के एलिमिनेटर मैच जो की बेंगलोर और लखनऊ के बीच हुआ था, उसमे 3 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए इस दाए हाथ के बल्लेबाज़ ने मात्र 54 गेंदो मे 112 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमे 7 छक्के और 12 चौके शामिल थे। और इस मैच मे वे नोट आउट रहे, विपक्षी टिम का एक भी गेंदबाज रजत को आउट नहीं कार पाया। यह पारी एक एतिहासिक पारी थी क्यूकी आईपीएल इतिहास मे आज तक ऐसा नही हुआ की कोई भारतीय अनकेप्ड खिलाड़ी ने आईपीएल प्लेओफ़्स मे शतक जड़ा हो। रजत पाटीदार आईपीएल इतिहास का एकलौता ऐसा बल्लेबाज़ है।

इस महत्वपूर्ण पारी के लिए रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ थे मैच का खिताब मिला। और उससे भी महत्वपूर्ण यह है की भारत को Rajat Patidar के रूप मे भविष्य का एक उभरता सितारा भी मिल गया।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *