ODI World Cup 2023: Players Who Will Playing His Last ODI WC

ODI World Cup 2023: 2023 का साल क्रिकेट प्रेमियो के लिए बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि यह वही साल है जहां पर 10 टीम एक ट्रॉफी, जो कि हर एक क्रिकेट टीम के लिए बहुत मायने रखती है, ऊस ट्रॉफी के लिए कश्मकश करती नजर आएगी। कुल मिलाकर 48 मेचिस के के अंत तक हमें  एकदिवसीय फॉर्मेट का चैंपियन मिलेगा।

World Cup तो आते और जाते रहते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए कुछ-कुछ World Cup बहुत खास होते हैं, और खास कर अगर खिलाड़ी का वह आखिरी विश्वकप हो। साल 2023 में होनेवाला एकदिवसीय विश्वकप भी कुछ खिलाड़ीयो के लिए आखिरी रहने वाला है। विश्वकप में अपने देश की जर्सी पहनकर अपने देश के लिए खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है। और हर एक खिलाड़ी ऐसा ही चाहता है कि वो अपने देश के लिए विश्वकप जीतने में अपना पूरा योगदान दे। आज हम आपको विश्व के उन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय World Cup खेलेंगे।

India

सबसे पहले बात करते है इंडियन टीम की। भारत के बड़े बड़े नाम इस सूची में शामिल है। हालाकी भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है लेकिन इन खिलाड़ियों की कमी पूरी करना आसान नहीं होगा।

1. Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट को इतनी उचाई पर पहुचानेवाले खिलाड़ीयो में से एक विराट कोहली, जो कि 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलेंगे। हालाकी विराट फिटनेस के मामले में ओर खिलाड़ियों के मुकाबले बहुत आगे है, इसी वजह से अगर विराट कोहली 2027 का विश्वकप खेलता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

2. Rohit Sharma

रोहित शर्मा जो की वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान है और भारत के लिए ओपन करते हुए विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ी करते हैं। 35 वर्षीय रोहित का आनेवाला एकदिवसीय विश्वकप आखिरी रहने वाला है।

3. Shikhar Dhawan

एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित के साथ ओपन करके शिखर धवन और रोहित शर्मा की इस जोड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन दर्शकों को यह जोड़ी एकदिवसीय विश्वकप 2023 में आखिरी बार खेलती नजर आएगी।

4. Ravindra Jadeja

भारत के टॉप ऑर्डर के अलावा भारत का एक स्टार ओल राउंडर भी 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलेगा। रवींद्र जडेजा भी साल 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलेंगे। जडेजा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में एक परफेक्ट ओल राउंडर के रूप में देखा जाता है।

Australia

भारत के बाद अब बात करते हैं ऑस्ट्रेलिया की। जो कि अब तक 5 ODI World Cup जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के भी कुछ बड़े खिलाड़ी साल 2023 में अपना आखिरी विश्वकप खेलते नजर आएंगे। ये रहे उन खिलाड़ियों के नाम।

5. David Warner

सबसे पहला नाम है ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर का। आपको बता दे कि डेविड वॉर्नर का 2023 का एकदिवसीय विश्वकप आखिरी होने वाला है। डेविड वॉर्नर एकदिवसीय विश्वकप 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

6. Mitchell Starc

अगला नाम है ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का। ज्यादा तर चोटिल रहते और तेज़ गेंगबाज़ी का पूरा भार अपने सर पर रख चलनेवाले मिचेल स्टार्क 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलते नजर आएंगे।

7. Glenn Maxwell

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ओल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम शामिल है। 34 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल भी साल 2023 में होनेवाले एकदिवसीय विश्वकप में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट करेंगे। और ग्लेन मैक्सवेल की कमी ऑस्ट्रेलिया को काफी खलेगी।

England

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड टीम के भी कुछ खिलाड़ी ODI World Cup 2023 में आखिरी बार खेल सकेंगे। हालाकी इंग्लैंड ने कई युवाओं को मौका दिया है और वे अच्छा कर रहे हैं, इस लिए इंग्लैंड के लिए ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। तो ये रहे उन खिलाड़ियों के नाम।

8. Jonny Bairstow

इंग्लैंड की टीम से सबसे पहला नाम है जॉनी बेर्स्टो का। इंग्लैंड का ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ जॉनी बेर्स्टो भी इस सूची में है। अगर टीम में जगह रही तो बेर्स्टो का भी 2023 का एकदिवसीय विश्वकप आखिरी साबित होगा।

9. Moeen Ali

अंग्रेजी टीम से दूसरा नाम आता है स्पिन और तूफानी बल्लेबाज़ी का माद्दा रखनेवाले मोइन अली का। मोइन अली का भी आने वाला एकदिवसीय विश्वकप आखिरी होगा।

New Zealand

अब बात करते हैं लगातार 2 बार से ODI World Cup की उपविजेता रही टीम न्यू जीलैंड की। न्यू जीलैंड विश्वकप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती है चाहे फॉर्मेट कोई भी हो। इस टीम के भी कई खिलाड़ी साल 2023 में अपना आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलते नजर आएंगे।

10. Martin Guptill

न्यू जीलैंड की टिम से सबसे पहला नाम आता है इस टाइम के ओपनिंग और घातक बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल का। 36 वर्षीय गुप्टिल एकदिवसीय विश्वकप में साल 2023 में आखिरी बार न्यू जीलैंड को रिप्रेजेंट करते नज़र आएंगे।

11. Trent Boult

न्यूजिलेंड की टिम से अगला नाम है इस टिम के तेज़ तर्रार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का। जी हा, ट्रेंट बोल्ट का भी आनेवाला एकदिवसीय विश्वकप आखिरी हो सकता है। ट्रेंट बोल्ट न्यू जिलेंड की टिम के तेज़ बॉलिंग की रीड की हड्डी समान है। जिनकी कमी आगे जाकर टिम को जरूर खलेगी।

12. Tim Southee

न्यूजिलेंड की टिम से अगला नाम ट्रेंट बोल्ट के ही साथी तेज़ गेंदबाज टिम साउदी का है। 34 वर्षीय टिम साउदी के लिए भी 2023 का एकदिवसीय विश्वकप आखिरी होनेवाला है।

Bangladesh

अब बात करते है टिम बांग्लादेश की। बांग्लादेश की टिम से भी काफी कुछ अनुभवी खिलाड़ी 2023 का ODI World Cup आखिरी एकदिवसीय विश्वकप के तौर पर खेलेंगे। तो आइये नज़र डालते है बांग्लादेश के उन खिलाड़ियो पर।

13. Shakib Al Hasan

सबसे पहला नाम आता है बांग्लादेश टिम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और बेहतरीन ऑल राउंडर शकीब अल हसन का। 35 वर्षीय शकीब एकदिवसीय फॉर्मेट के विश्वकप मे 2023 मे आखिरी बार खेलते नज़र आएंगे। शकीब अल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुचाया है।

14. Tamim Iqbal

बांग्लादेश की टिम से दूसरा नाम है तमीम इकबाल का जो की जो की इस समय बांग्लादेश की एकदिवसीय टिम के कप्तान है। तमीम इकबाल जो की बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज़ है और इस जगह को तमीम ने अपनी बल्लेबाज़ी से पूरा न्याय दिया है। तमीम भी 2023 मे आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलेंगे।

15. Mahmudullah

बांग्लादेश से एक और बड़ा नाम साल 2023 मे आखिरी बार एकदिवसीय विश्वकप मे हिस्सा लेगा। जिसका नाम है महमदुल्लाह। महमदुल्लाह बांग्लादेश की टिम के एक प्रमुख ऑल राउंडर है। वे भी अगले एकदिवसीय विश्वकप मे आखिरी बार खेलते नज़र आएंगे।

16. Mushfiqur Rahim

चौथा नाम जो की बांग्लादेश की ओर से साल 2023 मे आखिरी बार ODI World Cup खेलेगा। मुश्फ़िकुर रहीम जो की बांग्लादेश के विकेट-कीपर बल्लेबाज़ है। मुश्फ़िकुर एक तकनीकी बल्लेबाज़ माने जाते है जो की आनेवाले एकदिवसीय विश्वकप मे आखिरी बार नज़र आएंगे।

Other

17. David Miller

साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ और अनुभवी बल्लेबाज़ डेविड मिलर का 2023 का एकदिवसीय विश्वकप आखिरी रहेगा। डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के बीच के क्रम के एकदम पर्फेक्ट बल्लेबाज़ माने जाते है।

18. Mohammad Nabi

अफ़ग़ानिस्तान की टिम से भी एक बड़ा नाम 2023 मे आखिरी बार ODI World Cup खेलेगा। मोहम्मद नबी जो की अफ़ग़ानिस्तान टिम के एक प्रमुख ऑल राउंडर है और इस टिम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी है, जो की साल 2023 के एकदिवसीय विश्वकप मे आखिरी बार अपनी टिम का प्रतिनिधित्व करते नज़र आएंगे।

19. Fakhar Zaman

पाकिस्तानी टिम से भी एक बड़ा नाम साल 2023 मे आखिरी एकदिवसीय विश्वकप खेलता नज़र आएगा। फखर जमान जो की पाकिस्तानी टिम के ओपनिंग बल्लेबाज़ है, 2023 मे पाकिस्तान का आखिरी बार एकदिवसीय विश्वकप मे प्रतिनिधित्व करेंगे।

20. Sikandar Raza

ज़िम्बाब्वे टिम के सबसे अनुभवी और विश्व के बेहतरीन ऑल राउंडरो मे से एक सिकंदर रज़ा का भी आनेवाला 2023 का एकदिवसीय विश्वकप आखिरी रहेगा। 36 वर्षीय रज़ा 2023 मे आखिरी बार एकदिवसीय विश्वकप मे ज़िम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते नज़र आएंगे।

तो ये थे विश्व के वे खिलाड़ी जो की साल 2023 मे होनेवाले World Cup मे आखिरी बार खेलते दिखाई देंगे। हालाकी इनमे से कई खिलाड़ी इस विश्वकप के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास भी ले सकते है, जब की कई खिलाड़ी इस विश्वकप के बाद भी खेलते नज़र आए लेकिन अगले यानि 2027 के विश्वकप तक शायद नहीं। तो ऐसी ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहिए Cricstay के साथ। धन्यवाद।