Mithali Raj Biography: Mithali Raj ने हाल ही मे (8 जून 2022) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों मे से सन्यास लेने की घोषणा की है। मिताली राज ने अपने अद्भुत क्रिकेट के प्रदर्शन के चलते भारतीय महिला क्रिकेट को एक अनोखी उचाई दी है। मिताली भारतीय महिला क्रिकेट टिम की टेस्ट और एकदिवसीय टिम की कप्तान भी रही है। आज हम उनके जीवन, क्रिकेट करियर और उनके द्वारा हासिल किए गए रेकॉर्ड्स और अवोर्ड्स के बारे मे जानेंगे।
Mithali Raj Biography (मिताली राज की जीवनी)
भारतीय महिला क्रिकेट के महान खिलाड़ी Mithali Raj का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर के एक तमिल परिवार मे हुआ था। उनके पिता का नाम दोराई राज और माता का नाम लीला राज है। मिताली के पिता भारतीय वायु सेना मे एक एयरमेन थे। मिताली ने 10 साल की उम्र मे ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। जब वे स्कूल मे थी तब उनके बड़े भाई के साथ क्रिकेट कोचिंग करना शुरू कर दिया। मिताली ने अब तक शादी नहीं की और वह एक भरतनाट्यम डांसर भी है।
Mithali Raj Cricket Career & Records
मिताली राज ने 1999 मे आयरलेंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मे अपना डेब्यु किया और डेब्यु मेच मे ही नाबाद 114 रन बनाए। 2001-02 मे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ मे टेस्ट मे डेब्यु किया। 17 अगस्त 2002 को अपने तीसरे टेस्ट मे करेन रोलटन के सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर (209*) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मिताली ने इंगलेंड के खिलाफ 214 रन बना डाले। बाद मे मिताली के इस रिकॉर्ड को मार्च 2004 मे पाकिस्तान की किरण बलूच ने वेस्ट इंडिस के खिलाफ 242 रन बनाकर तोड़ा। 2005 मे मिताली मे विश्वकप मे भारतीय टिम का नेतृत्व किया और टिम को विश्वकप के फ़ाइनल तक पहुचाया।
Mithali Raj ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा करते हुए उनके सभी सहयोगीयो और शुभचिंतको के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद किया। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट मे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी है।
मिताली राज दाए हाथ की ऊपरी मध्यक्रम की बल्लेबाज़ और दाए हाथ की लेगब्रेक गेंदबाज थी। मिताली राज एकमात्र (पुरुष व महिलामे) भारतीय कप्तान है जिनहोने 50 ओवरो के दो विश्वकप के फ़ाइनल मे टिम की कप्तानी की हो। मिताली राज अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय महिला क्रिकेट मे 7000 रनो का आंकड़ा पार करने वाली विश्व की एकमात्र महिला खिलाड़ी है। इसीके साथ मिताली विश्व मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी है।
साल 2006 मे भारतीय महिला टिम ने इंगलेंड मे अपना पहला टेस्ट मैच और सिरीज़ जीती जिसमे मिताली राज टिम की कप्तान थी, और उसी साल भारत ने एशिया कप भी जीता। मिताली अक्तूबर 2019 को 36 साल की उम्र मे एकदिवसीय क्रिकेट मे दो दशक पूरे करने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बनी। सितंबर 2019 मे उन्होने T-20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी।
इसी दौरान मिताली के नाम कई रिकॉर्ड भी शामिल है। जैसे की,
- क्रिकेट करियर मे सबसे ज्यादा रन (7663)
- शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी
- सबसे ज्यादा 90’s स्कोर (5)
- सबसे ज्यादा अर्धशतक (69)
- लगातार पारियो मे सबसे ज्यादा अर्धशतक (7 पारी)
- सबसे ज्यादा करियर मैच (227)
- एक ही टिम के लिए लगातार मैच (109)
- सबसे लंबा क्रिकेट करियर (22 साल, 259 दिन)
- सबसे ज्यादा दोहरे शतक (1)
Mithali Raj’s Awards
Year | Award |
2021 | खेल रत्न अवॉर्ड |
2017 | विजड़न लिडिंग वुमन क्रिकेटर इन ध वर्ल्ड |
2017 | BBC’s 100 मोस्ट इन्स्पिरेशनल वुमन लिस्ट |
2017 | वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ ध यर |
2017 | यूथ स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड |
2015 | पद्म श्री |
2003 | अर्जुन अवॉर्ड |