India Cricket FTP 2023-24 | Upcoming Matches

 

अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो आपको यह पता ही होगा की भारतीय क्रिकेट के हर साल व्यस्त ही होते है, मतलब की भारतीय क्रिकेट केलेंडर हर साल अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा मेचो से भरा रहता है। और इसी तरह 2023-24 का साल भी किन किन मेचो से भरा है इसकी जानकारी आज हम आपको देंगे।

India Cricket FTP 2023-24:

INDIA vs WEST INDIES (JULY-AUGUST 2023) (WEST INDIES/USA)

No.DateVenueTime
1st TEST12th JUL- 16th JULDOMINICA7:30 PM (IST)
2nd TEST20ty JUL – 24th JULTRINIDAD7:30 PM (IST)
1st ODI27th JULYBARBADOS7:00 PM (IST)
2nd ODI29th JULYBARBADOS7:00 PM (IST)
3rd ODI1st AUGUSTTRINIDAD7:00 PM (IST)
1st T20I4th AUGUSTTRINIDAD7:30 PM (IST)
2nd T20I6th AUGUSTGUYANA7:30 PM (IST)
3rd T20I8th AUGUSTGUYANA7:30 PM (IST)
4th T20I12th AUGUSTFLORIDA, USA7:30 PM (IST)
5th T20I13th AUGUSTFLORIDA, USA7:30 PM (IST)

विश्व की सबसे मुश्किल T20 लीग IPL और ICC के World Test Championship के फाइनल के बाद भारत की यह पहली शृंखला होगी। भारतीय टीम वेस्ट इंडिस के साथ जुलाई-अगस्त मे 2 टेस्ट, 3 एकदिवसीय और 5 T20 मेचीस खेलेगी। जो की भारत के लिए घर से बाहर वेस्ट इंडिस और अमरीका मे यह शृंखला खेली जाएगी।

INDIA vs IRELAND (AUGUST 2023)  (IRELAND)

No.DateVenueTime
1st T20I18th AUGUSTDublin7:30 PM (IST)
2nd T20I    20ty AUGUSTDublin7:30 PM (IST)
3rd T20I23rd AUGUSTDublin7:30 PM (IST)

वेस्ट इंडिस के साथ शृंखला खत्म होते ही अगस्त महीने मे ही भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। भारतीय टीम आयरलैंड जाकर 3 टी20 मेचीस खेलेगी। यह तीनों मुकाबले आयरलैंड के डबलिन के स्टेडियम मे ही खेले जाएंगे। और इस पूरी शृंखला का लाइव प्रसारण TV पर आप SONY SIX और मोबाईल मे SONY LIV एप पर देख पाएंगे।

ASIA CUP (AUG-SEP 2023) (PAKISTAN/SRI LANKA)

No.DateOppVenueTime
1st ODI2nd SEPTEMBERPAKISTANPallekele2:00 PM (IST)
2nd ODI4th SEPTEMBERNEPALPallekele2:00 PM (IST)

2023 का साल एशिया कप का साल भी है। सितंबर महीने मे भारतीय टीम एशिया कप खेलती नजर आएगी। हालाकी इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है तो भारतीय टीम के पाकिस्तान मे खेलने को लेकर मना करते हुए काफी विचार विमर्श के बाद इस बार का एशिया कप पाकिस्तान के साथ कुछ मेचीस श्री लंका मे भी खेले जाएंगे।

आपको बता दे की एशिया कप 2023 का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network और मोबाईल मे आप इन मेचीस को Disney Plus Hotstar एप या फिर वेबसाईट पर देख सकेंगे।

INDIA vs AUSTRALIA (SEP-NOV-DEC 2023) (INDIA)

No.DateVenueTime
1st ODI22nd SEPTEMBERMohali1:30 PM (IST)
2nd ODI24th SEPTEMBERIndore1:30 PM (IST)
3rd ODI27th SEPTEMBERRajkot1:30 PM (IST)
1st T20I23rd NOVEMBERVisakhapatnam7:00 PM (IST)
2nd T20I26th NOVEMBERThiruvananthapuram7:00 PM (IST)
3rd T20I28th NOVEMBERGuwahati7:00 PM (IST)
4th T20I1st DECEMBERNagpur7:00 PM (IST)
5th T20I3rd DECEMBERHyderabad7:00 PM (IST)

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर काफी लंबी शृंखला रहने वाली है। और यह बड़ी दिलचस्प बात है की यह शृंखला दो भाग मे खेली जाएगी, मतलब की ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जानेवाली इस सीरीज मे भारत को कुल मिलाकर 3 एकदिवसीय और 5 T20i खेलने है, जिनमे मे से पहले 3 एकदिवसीय मैच सितंबर मे और बाकी 5 T20i नवंबर और दिसंबर मे खेले जाएंगे। क्युकी अक्टूबर मे ODI विश्वकप खेला जाना है।

भारत मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जानेवाली इस शृंखला का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network पर और मोबाईल मे Disney Plus Hotstar पर होगा।

ICC ODI WORLDCUP (OCT-NOV 2023) (INDIA)

No.DateOppVenueTime
1st ODI8th OCTOBERAUSTRALIAChennai2:00 PM (IST)
2nd ODI11th OCTOBERAFGHANISTANDelhi2:00 PM (IST)
3rd ODI15th OCTOBERPAKISTANAhmedabad2:00 PM (IST)
4th ODI19th OCTOBERBANGLADESHPune2:00 PM (IST)
5th ODI22nd OCTOBERNEW ZEALANDDharamsala2:00 PM (IST)
6th ODI29th OCTOBERENGLANDLucknow2:00 PM (IST)
7th ODI2nd NOVEMBERSRI LANKAMumbai2:00 PM (IST)
8th ODI5th NOVEMBERSOUTH AFRICAKolkata2:00 PM (IST)
9th ODI11th NOVEMBERNETHERLANDSBengaluru2:00 PM (IST)

साल 2023 मे चार साल मे एक बार आनेवाला क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार आ रहा है। इसी वजह से क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल बड़ा खास रहेगा। ICC CRICKET ODI WORLDCUP 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेल जाएगा।

अगर बात करे भारतीय टीम की तो भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर इस विश्वकप की शुरुआत करेगा। इस विश्वकप मे कुछ मेचीस ऐसे भी है जो की सुबह शुरू होंगे, लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी की भारत की सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

भारत मे ICC CRICKET ODI WORLDCUP 2023 का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network पर और मोबाईल मे Disney Plus Hotstar पर एकदम फ्री मे देखने को मिलेगा। जी हा, आपने सही पढा। इस बार विश्वकप देखने के लिए आपको Disney Plus Hotstar को कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। यह विश्वकप सभी दर्शकों के लिए फ्री देखने को मिलेगा और इस बात की पुष्टि Disney Plus Hotstar ने ही बहुत पेहले ही कर दी है।

INDIA vs SOUTH AFRICA (DEC-JAN 2023-24) (SOUTH AFRICA)

No.DateVenueTime
1st T20I10th DECEMBERDurban9:30 PM (IST)
2nd T20I12th DECEMBERGqeberha9:30 PM (IST)
3rd T20I14th DECEMBERJohannesburg9:30 PM (IST)
1st ODI17th DECEMBERJohannesburg1:30 PM (IST)
2nd ODI19th  DECEMBERGqeberha4:30 PM (IST)
3rd ODI21st  DECEMBERPaarl4:30 PM (IST)
1st TEST26th-30th DECEMBERCenturion1:30 PM (IST)
2nd TEST3rd-7th JANUARYCape Town2:00 PM (IST)

ICC CRICKET ODI WORLDCUP 2023 के बाद और साल 2023 के अंत मे भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। भारतीय टीम की यह शृंखला करीब 1 महीने तक चलने वाली है। 10 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक चलने वाली इस शृंखला मे भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 T20, 3 ODIs और 2 TEST मेचीस खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से बाहर खेले जानेवाली इस शृंखला का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network और मोबाईल पर आप इन मेचीस को Disney Plus Hotstar पर देख पाएंगे।

INDIA vs AFGHANISTAN (JANUARY 2024) (INDIA)

No.DateVenueTime
1st T20I11th JANUARYMohali7:00 PM (IST)
2nd T20I14th JANUARYIndore7:00 PM (IST)
3rd T20I17th JANUARYBengaluru7:00 PM (IST)

साल 2024 मे भारतीय क्रिकेट का आगाज भारतीय टीम अफ़घानिस्तान के खिलाफ एक छोटी शृंखला खेलकर करेगा। इस छोटी सीरीज मे 3 T20i शामिल है, और यह भारत की घरेलू सीरीज होगी। इस शृंखला का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network और मोबाईल पर Disney Plus Hotstar पर होगा।

INDIA vs ENGLAND (JAN-FEB-MAR 2024) (INDIA)

No.DateVenueTime
1st TEST25th JAN – 29th JANHyderabad9:30 AM (IST)
2nd TEST2nd FEB – 6th FEBVisakhapatnam9:30 AM (IST)
3rd TEST15th FEB – 19th FEB Rajkot9:30 AM (IST)
4th TEST23rd FEB – 27th FEB Ranchi9:30 AM (IST)
5th TEST7th MAR – 11th MARDharamsala9:30 AM (IST)

साल 2024 की दूसरी और सबसे अहम शृंखला भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी। यह सीरीज भारत मे खेली जाएगी और इस सीरीज मे सिर्फ 5 TEST खेले जाएंगे। जो सभी मेचीस World TEST Championship Cycle 2023-25 के अंतर्गत खेले जाने है।

इस शृंखला का लाइव प्रसारण TV पर Star Sports Network पर होगा और मोबाईल मे Disney Plus Hotstar पर होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़े रहिए Cricstay के साथ।