Highest Score in IPL History | Cricstay

Highest Score in IPL History: IPL जो की दुनिया मे सबसे ज्यादा देखे जानेवाली और लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। IPL की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। और यह ऐसे ही नहीं हो रहा, IPL की लोकप्रियता बढ़ने का बड़ा कारण इस लीग का रोमांच है। IPL के हर एक मैच मे कुछ न कुछ रोमांचक घटता ही रहता है। और इसी के कारण दुनिया भर के बड़े बड़े क्रिकेटर इस लीग मे खेलना पसंद करते है। और इसीके चलते सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे यह लीग इतनी पसंद की जाती है। और आज हम आपको इसी लीग से जुड़े रिकॉर्ड से रूबरू कराएंगे।

आज हम आपको IPL के इतिहास मे हुए सबसे बड़े बेटिंग स्कोर्स की जानकारी देंगे। वैसे तो IPL मे कई बार पहले बेटिंग कर रही टीम ने बहुत बड़े बड़े लक्ष्य खड़े किए है, लेकिन कुछ स्कोर्स इतने बड़े है की देखकर लगता है जैसे की यह टी-20 का नहीं बल्कि एकदिवसीय मैच का स्कोर हो। तो आइए बात करते है IPL के इतिहास मे बने 10 सबसे बड़े बेटिंग स्कोर्स के बारे मे।

Highest Team Score in IPL History

List of Highest Score by Team in IPL

1. Royal Challengers Banglore 263/5 vs Pune Warriors India (2013) (RCB Won by 130 Runs)

IPL के इतिहास मे सबसे बड़े बेटिंग स्कोर का ताज रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के सिर पर है। 23 अप्रैल 2013 के दिन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम मे रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ने पुणे वोरियर्स इंडिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। 120 गेंदों पर 263 रनों का स्कोर बहुत बड़ा माना जाता है। बेंगलोर की इस पारी मे क्रिस गेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। क्रिस गेल ने अकेले ही 175 रन बना डाले थे और अंत तक नोट आउट रहे थे।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
23 Apr 2013263/5PWIBengaluru13.152121

Top Scorers:
क्रिस गेल : 175* (66 गेंदे) [4s: 13 / 6s: 17]
टी दिलशान : 33 (36 गेंदे) [4s: 5 / 6s: 0]
एबी डिविलियर्स : 31 (8 गेंदे) [4s: 3 / 6s: 3]

2. Royal Challengers Banglore 248/3 vs Gujarat Lions (2016) (RCB Won by 144 Runs)

IPL के इतिहास मे दूसरा सबसे बडा बेटिंग स्कोर बनाने वाली टीम भी रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ही है। इस बार इस टीम का शिकार हुई IPL मे पहली बार खेल रही गुजरात लायन्स की टीम। 2016 और 2017 यह दो सालों के लिए राजस्थान और चेन्नई की टीम पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसकी वजह से गुजरात और पुणे की टीम ने यह दो साल आईपीएल मे हिस्सा लिया था। सुरेश रैना की कप्तानी मे खेल रही गुजरात की टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था, लेकिन बेंगलोर के सामने नहीं। बेंगलोर ने फिर से उसी चिन्नास्वामी स्टेडियम मे पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 248 रनों का स्कोर बना डाला।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
14 May 2016248/3GLBengaluru12.401620

Top Scorers:
एबी डिविलियर्स : 129* (52 गेंदे) [4s: 10 / 6s: 12]
विराट कोहली : 109 (55 गेंदे) [4s: 5 / 6s: 8]
क्रिस गेल : 6 (13 गेंदे) [4s: 1 / 6s: 0]

3. Chennai Super King 246/5 vs Rajasthan Royals (2010) (CSK Won by 23 Runs)

तीसरे नंबर पर है IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों मे से एक यानि चेन्नई सुपर किंग्स। चेन्नई ने 3 अप्रैल 2010 को चेन्नई के चेपोक स्टेडियम मे IPL का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने 5 विकेट खोकर 246 रनों का स्कोर बनाया था।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
3 April 2010246/5RRChennai12.301917

Top Scorers:
मुरली विजय : 127 (56 गेंदे) [4s: 8 / 6s: 11]
एल्बी मॉरकेल : 62 (34 गेंदे) [4s: 3 / 6s: 5]
मेथ्यू हेडन : 34 (21 गेंदे) [4s: 5 / 6s: 1]

4. Kolkata Knight Riders 245/6 vs Punjab Kings (2018) (KKR Won by 31 Runs)

IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा बेटिंग स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 मई 2018 के दिन इंदोर के होल्कर स्टेडियम मे पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था। जहा पर कोलकाता ने 6 विकेट खोकर 245 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
12 May 2018245/6PKIndore12.252415

Top Scorers:
सुनील नारायण : 75 (36 गेंदे) [4s: 9 / 6s: 4]
दिनेश कार्तिक : 50 (23 गेंदे) [4s: 5 / 6s: 3]
आन्द्रे रसेल : 31 (14 गेंदे) [4s: 2 / 6s: 3]

5. Chennai Super Kings 240/5 vs Punjab Kings (2008) (CSK Won by 33 Runs)

IPL की सफल टीमों मे से एक चेन्नई सुपर किंग्स फिर एक बार सबसे बड़े बेटिंग स्कोर के मामले मे पाँचवा स्थान हासिल करते हुए साल 2008 मे जो की आईपीएल लीग का पहला ही सीजन था, 19 अप्रैल के दिन चंडीगढ़ के मोहाली मे चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट खोकर 240 रनों का स्कोर बनाया था।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
19 April 2008240/5PKChandigarh12.002016

Top Scorers:
माइकल हसी : 116* (54 गेंदे) [4s: 8 / 6s: 9]
सुरेश रैना : 32 (13 गेंदे) [4s: 2 / 6s: 3]
एस बद्रीनाथ : 31* (14 गेंदे) [4s: 3 / 6s: 2]

6. Royal Challengers Banglore 235/1 vs Mumbai Indians (2015) (RCB Won by 39 Runs)

छठवे स्थान पर फिर से रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर का नाम शुमार है। 10 मई 2015 के दिन मुंबई के वानखेडे स्टेडियम मे रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर ने ipl इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 1 विकेट खोकर 235 रनों का स्कोर बना डाला था, और बेंगलोर की इस बड़ी पारी मे एबी डिविलियर्स और विराट कोहली का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
10 May 2015235/1MIMumbai11.752609

Top Scorers:
एबी डिविलियर्स : 133* (59 गेंदे) [4s: 19 / 6s: 4]
विराट कोहली : 82 (50 गेंदे) [4s: 6 / 6s: 4]
क्रिस गेल : 13 (12 गेंदे) [4s: 1 / 6s: 1]

7. Punjab Kings 232/2 vs Royal Challengers Banglore (2011) (PK Won by 111 Runs)

सातवे नंबर पर पंजाब किंग्स का नाम आता है, जहा पर पंजाब ने 17 मई 2011 को धर्मशाला मे रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मात्र 2 विकेट खोकर 232 रनों स्कोर बना दिया था। पंजाब की इस पारी मे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
17 May 2011232/2RCBDharamshala11.601715

Top Scorers:
एडम गिलक्रिस्ट : 106 (55 गेंदे) [4s: 8 / 6s: 9]
शॉन मार्श : 79* (49 गेंदे) [4s: 7 / 6s: 5]
पोल वेलथाटी : 20 (17 गेंदे) [4s: 2 / 6s: 1]

8. Kolkata Knight Riders 232/2 vs Mumbai Indians (2019) (KKR Won by 34 Runs)

चौथे के साथ आठवा स्थान भी कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 28 अप्रैल 2019 के दिन ईडन गार्डन स्टेडियम मे मुंबई इंडियंस के सामने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर बना दिया था, जिसमे आन्द्रे रसेल और शुभमन गिल की तूफ़ानी पारी शामिल थी।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
28 April 2019232/2MIKolkata11.602115

Top Scorers:
आन्द्रे रसेल : 80* (40 गेंदे) [4s: 6 / 6s: 8]
शुभमन गिल : 76* (45 गेंदे) [4s: 7 / 6s: 5]
क्रिस लिन : 54 (29 गेंदे) [4s: 8 / 6s: 2]

9. Delhi Capitals 231/4 vs Punjab Kings (2011) (DC Won by 29 Runs)

नौवे स्थान पर दिल्ली डेरडेविल्स है जो की अब दिल्ली केपिटल्स के नाम से जानी जाती है। 23 अप्रैल 2011 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जो की अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, वहा दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट खोकर 231 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसमे वीरेंद्र सेहवाग और डेविड वॉर्नर की ताबड़तोड़ पारी शामिल थी।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
23 April 2011231/4PKDelhi11.552012

Top Scorers:
वीरेंद्र सेहवाग : 77 (35 गेंदे) [4s: 8 / 6s: 4]
डेविड वॉर्नर : 77 (48 गेंदे) [4s: 7 / 6s: 4]
वेणुगोपाल राव : 28* (15 गेंदे) [4s: 3 / 6s: 1]

10. Punjab Kings 231/4 vs Chennai Super Kings (2014) (PK Won by 44 Runs)

अंत मे दसवे स्थान पर पंजाब किंग्स का नाम आता है, जहा पर पंजाब ने 7 मई 2014 को चेन्नई के चेपोक स्टेडियम मे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे। जिसमे ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेंन मेक्सवेल की तूफ़ानी पारी शामिल थी।

DateScoreAgainstVenueRun Rate4s6s
7 May 2014231/4CSKCuttack11.552413

Top Scorers:
ग्लेंन मेक्सवेल : 90 (38 गेंदे) [4s: 6 / 6s: 8]
डेविड मिलर : 47 (32 गेंदे) [4s: 5 / 6s: 2]
ज्योर्ज बैली : 40 (13 गेंदे) [4s: 6 / 6s: 2]

तो यह थे IPL इतिहास के सबसे बड़े बेटिंग स्कोर और जब जब ipl मे ऐसे स्कोर बनते है तब ipl जैसी लीग का कद ओर भी बड़ा हो जाता है। हम ऐसी ही जानकारी आप के लिए लाते रहते है तो हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद।