List of That Cricketers Who Didn’t Play for Their Country

That Cricketers Who Didn’t Play for Their Country: क्रिकेट, विश्व मे तेज़ी से लोकप्रियता पाने वाले खेलो मे से एक है, और आज के समय मे क्रिकेट के खिलाड़ी अपने देश के प्रशंसको के लिए भगवान के बराबर माना जाता है। ऐसे मे कई ऐसे भी बड़े खिलाड़ी है जिनहोने जिस देश मे जन्म लिया उस देश के लिए नही, बल्कि किसी ओर देश के लिए क्रिकेट खेल रहे है और काफी नाम भी कमा चुके है। तो आइये आपको बताते है ऐसे ही 20 क्रिकेट खिलाड़ियो के नाम।

Table of Contents

Ben Stokes (England) बेन स्टॉक्स (इंगलेंड)

क्रिकेट चाहको मे से शायद ही कोई इंगलेंड के इस ताबड़तोड़ ऑल राउंडर को न जनता हो। Ben Stokes विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडरो मे से एक है, और आपको बता दे की Ben Stokes का जन्म इंगलेंड मे नही बल्कि 4 जून 1991 को न्यूजिलेंड के क्राइस्टचर्च मे हुआ था। बेन स्टॉक्स जब 12 साल के थे तब वह अपने माता पिता के साथ इंगलेंड चले गए थे, और वही जाकर बस गए। बेन स्टॉक्स को रग्बी खेल मे रुचि होने से उन्होने पहले एक रग्बी खिलाड़ी के रूप मे अपने करियर की शुरुआत की थी, बाद मे वह एक क्रिकेटर बन गए। 2019 विश्वकप फ़ाइनल मे बेन स्टॉक्स ने अपने ही मूल देश न्यूजिलेंड को हराया। विश्व के इस सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर ने अपने खेल से सबको काफी प्रभावित किया है, और यह उन खिलाड़ियो मे से एक है जो की अपने मूल देश के लिए नहीं खेले।

Colin Munro (New Zealand) कॉलिन मनरो (न्यूजिलेंड)

न्यूजिलेंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो और खासकर T-20 फॉर्मेट का यह ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ न्यूजिलेंड के लिए क्रिकेट खेलता है, लेकिन आपको बता दे की कॉलिन मनरो का जन्म न्यूजिलेंड मे नहीं बल्कि 11 मार्च 1987 दक्षिण अफ्रीका के डरबन मे हुआ था। यहा तक की मनरो ने अपनी स्कूल शिक्षा भी डरबन मे ही की। बाद मे उनका परिवार न्यूजिलेंड के ओकलेंड मे स्थायी हो गया, और मनरो ने भी वही अंडर-19 क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। और उनके अच्छे खेल के चलते राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई।  

Eoin Morgan (England) ओइन मॉर्गन (इंगलेंड)

2019 विश्वकप विजेता टिम इंगलेंड के कप्तान और बाए हाथ के बलीबाज़ ओइन मॉर्गन का जन्म इंगलेंड मे नही बल्कि 10 सितंबर 1986 को आयरलेंड के डबलिन मे हुआ था। इंगलेंड क्रिकेट टिम की सीमित ओवर फॉर्मेट के कप्तान ओइन मॉर्गन आयरलेंड के लिए 23 एकदिवसीय मैच भी खेले है, और उन्होने अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक भी आयरलेंड के लिए ही बनाया था। आयरलेंड मे जन्मे इस खिलाड़ी ने 2010 मे इंगलेंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया।

Imad Wasim (Pakistan) इमाद वसीम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के इस स्पिन ऑल राउंडर का जन्म 18 दिसंबर 1988 को इंगलेंड के ग्लेमरगन मे हुआ था। वसीम का पूरा परिवार वही था और उनके पिता वह इंजीनियर का काम करते थे। वसीम का पूरा परिवार वसीम के जन्म के कुछ साल बाद ही पाकिस्तान चला गया और वसीम ने वह पर क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने अच्छे खेल के दम पर राष्ट्रीय टिम मे जगह बनाई।

Imran Tahir (South Africa) इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)

इमरान ताहिर विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरो मे से एक है, इस दक्षिण अफ्रीकन खिलाड़ी का जन्म दक्षिण अफ्रीका मे नहीं बल्कि 27 मार्च 1979 को पाकिस्तान के लाहौर मे हुआ था। इमरान पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान ए के लिए भी खेल चुके है। इमरान को पाकिस्तान मे चाहिए उतने मौके और सन्मान नहीं मिला, फिए इमरान इंगलेंड भी गए और वह पर काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया, लेकिन वहा पर भी बात नहीं बनी। फिर आखिर मे इमरान दक्षिण अफ्रीका गए और पाँच साल तक घरेलू क्रिकेट खेला और तब जाकर उन्हे दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टिम मे जगह मिली।

Ish Shodhi (New Zealand) ईश सोढ़ी (न्यूजिलेंड)

ईश सोढ़ी न्यूजिलेंड के बेहतरीन स्पिनरो मे से एक है और उनका भारत के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड है। ईश सोढ़ी का जन्म 31 अक्तूबर 1992 को भारत के लुधियाणा मे हुआ था। ईश सोढ़ी जब 4 साल के थे तभी उनके माता पिता के साथ वह न्यूजिलेंड के ओकलेंड मे स्थायी हो गए थे। भारत के स्पिनरो की शैली हमेशा दूसरे देशो के स्पिनरो के मुक़ाबले ऊची रही है और यही वजह है की भारत मे जन्मे ईश सोढ़ी जब भी भारत के खिलाफ खेलते है तो अच्छा प्रदर्शन करते है।

Jason Roy (England) जेसन रॉय (इंगलेंड)

विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों मे से एक इंगलेंड के ओपनर जेसन रॉय का जन्म 21 जुलाई 1990 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन मे हुआ था। जेसन रॉय जब 10 साल के थे तब उनका पूरा परिवार जेसन के साथ इंगलेंड मे ही स्थायी हो गया और जेसन रॉय ने भी इंगलेंड मे अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू क्रिकेट से की और आगे जाकर राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई।

Jofra Archer (England) जोफरा आर्चर (इंगलेंड)

विश्व के सबसे तेज़ और खतरनाक गेंदबाजो मे से एक इंगलेंड के जोफरा आर्चर का जन्म इंगलेंड मे नहीं बल्कि 1 अप्रैल 1995 को बार्बेडोस के ब्रिजटाउन मे हुआ था। आर्चर वेस्टइंडीज के लिए घरेलू अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके है। लेकिन साल 2015 मे आर्चर अपने पिता के साथ इंगलेंड आ गए और आर्चर ने भी इंगलेंड मे काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। और अच्छे प्रदर्शन के बाद उनको इंगलेंड की राष्ट्रीय टिम मे जगह मिली और आज इंगलेंड की टिम जोफरा आर्चर के बिना सोची भी नहीं जा सकती।

Usman Khawaja (Australia) उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के बाए हाथ के बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद मे हुआ था। जब उस्मान 5 साल के थे तब उनके माता पिता ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स मे स्थायी हो गए। उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया मे क्रिकेट क्षेत्र मे आगे बढ़े और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टिम के लिए खेलने वाले पाकिस्तान मूल के पहले खिलाड़ी बन गए।

Moises Henriques (Australia) मोइसेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे इस तेज़ बॉलिंग ऑलराउंडर का जन्म 1 फरवरी 1987 को पोर्टुगल मे हुआ था। हेनरिक्स को क्रिकेट मे रुचि थी इस लिए वे ऑस्ट्रेलिया चले गए और वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और आगे जाकर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई।

Nasser Hussain (England) नासिर हुसैन (इंगलेंड)

इंगलेंड के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों मे से एक नासिर हुसैन जा जन्म 28 मार्च 1968 को भारत के मद्रास यानि की चेन्नई मे हुआ था। नासिर जब आठ साल के थे तब उनकी शिक्षा के चलते उनका परिवार इंगलेंड स्थायी हो गया और नासिर ने भी वही क्रिकेट खेलना शुरू किया और इंगलेंड की राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई। यह उन खिलाड़ियो मे से एक है जो जिस देश मे जन्मे उस देश के लिए खेले नहीं है।

Sikandar Raza (Zimbabve) सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे)

ज़िम्बाब्वे की टिम क्रिकेट के खेल मे वैसे तो मजबूत नही मानी जाती लेकिन इस टिम मे सिकंदर रज़ा जो की एक स्टार ऑल राउंडर है उनका जन्म 24 अप्रैल 1986 को पाकिस्तान के सियालकोट मे हुआ था। साल 2001 तक रज़ा पाकिस्तान मे रह रहे थे लेकिन इसके बाद रज़ा उनके परिवार के साथ ज़िम्बाब्वे चले गए। और रज़ा ने भी वह अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई।

Tom Curran (England) टॉम कुरन (इंगलेंड)

टॉम कुरन इंगलेंड के तेज़ बॉलिंग ऑल राउंडरो मे से एक है। टॉम का जन्म इंगलेंड मे नहीं बल्कि 12 मार्च 1995 को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन मे हुआ था। टॉम के पिता ज़िम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर थे और टॉम ने भी अपनी शुरुआती शिक्षा ज़िम्बाब्वे मे ही पूरी की। बाद मे उच्च शिक्षा के लिए वह इंगलेंड आ गए। टॉम ने इंगलेंड आकर क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया और आगे जाकर इंगलेंड की राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई।

Kevin Pietersen (England) केविन पीटरसन (इंगलेंड)

केविन पीटरसन इंगलेंड के महानतम बल्लेबाज़ों मे से एक है। इंगलेंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी का जन्म 27 जून 1980 को दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग मे हुआ था। पीटरसन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका मे घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ ही की थी। लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड के साथ पीटरसन के विवादो के कारण उन्होने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना छोड़कर इंगलेंड चले गए और वह जाकर खेलना शुरू किया और राष्ट्रीय टिम मे जगह भी बनाई।

Chris Jordan (England) क्रिस जॉर्डन (इंगलेंड)

इंगलेंड के लिए खेल रहे इस तेज़ गेंदबाज का जन्म 4 अक्तूबर 1988 को केरेबियन के बारबाडोस मे हुआ था। क्रिस ने अपनी शुरुआती शिक्षा भी बारबाडोस मे ही पूरी की। क्रिस के दादा दादी अंगेजी नागरिक थे इस लिए पढ़ाई के बाद वह इंगलेंड चले गए और वही जाकर बस गए। क्रिस जॉर्डन ने वेस्टइंडिस के लिए क्रिकेट न खेलकर इंगलेंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया और आज वह T-20 फॉर्मेट के एक अच्छे तेज़ गेंदबाज के रूप मे जाने जाते है।

BJ Watling (New Zealand) बीजे वोटलिंग (न्यूजिलेंड)

न्यूजिलेंड के एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज़ बीजे वाटलिंग जिनहोने हाल ही मे क्रिकेट से सन्यास लिया है, उनका जन्म 9 जुलाई 1985 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन मे हुआ था। वाटलिंग ने दस साल की उम्र तक दक्षिण अफ्रीका मे ही अपनी पढ़ाई की लेकिन बाद मे उनका परिवार उनके साथ किसी कारण के चलते न्यूजिलेंड चला गया और वही बस गया। वाटलिंग ने भी अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत न्यूजिलेंड मे की।

Ajas Patel (New Zealand) अजास पटेल (न्यूजिलेंड)

न्यूजिलेंड के इस घातक स्पिनर का जन्म 21 अक्तूबर 1988 को भारत के मुंबई मे हुआ था। लेकिन कुछ साल बाद वह उनके परिवार के साथ न्यूजिलेंड जाकर वही बस गए। अजास पटेल ने वहा घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और हाल ही मे उनको न्यूजिलेंड की राष्ट्रीय टिम मे शामिल किया गया है।

Matt Renshaw (Australia) मेट रेनशों (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के इस बाए हाथ के बल्लेबाज़ का जन्म 28 मार्च 1996 को इंगलेंड के यॉर्कशायर मे हुआ था। वे जब सात साल के थे तब उनका पूरा परिवार उनके साथ न्यूजिलेंड चला गया। लेकिन इसके बाद मेट की दस साल की उम्र मे वे सब फिर ऑस्ट्रेलिया चले गए।

Luke Ronchi (New Zealand) ल्यूक रोंकी (न्यूजिलेंड)

वर्तमान मे न्यूजिलेंड के लिए खेल रहे ल्यूक रोंकी का जन्म 23 अप्रैल 1981 को न्यूजिलेंड मे ही हुआ था, लेकिन यह खिलाड़ी एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टिम से भी खेल चुके है। ल्यूक के जन्म के कुछ सालो बाद ही उनका परिवार उनको लेकर पर्थ, ऑस्ट्रेलिया चला गया था। ल्यूक वही पले-बढ़े और क्रिकेट मे आगे बढ़कर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टिम मे भी जगह बनाई। उन्होने अपने क्रिकेट करियर का पहला T-20 और ODI मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए ही खेला है। लेकिन टिम मे उनको अच्छे मौके नहीं मिल रहे थे। साल 2012 मे ल्यूक ने अपने मूल देश के लिए खेलने का फैसला किया और अब वे न्यूजिलेंड की तरफ से खेलते है।

Colin de Grandhomme (New Zealand) कॉलिन डी ग्रेंडहोम (न्यूजिलेंड)

न्यूजिलेंड के इस तेज़ बॉलिंग ऑल राउंडर का जन्म न्यूजिलेंड मे नहीं बल्कि 22 जुलाई 1986 को जिम्बाब्वे के हरारे मे हुआ था। ग्रेंडहोम ने ज़िम्बाब्वे के लिए अंडर-19 विश्वकप भी खेला है। लेकिन कुछ समय बाद वे और उनका परिवार न्यूजिलेंड चले गए और ग्रेंडहोम ने भी वहा घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्होने न्यूजिलेंड की राष्ट्रीय टिम मे जगह बना ली।

तो ये थे वे कुछ बड़े खिलाड़ी जो की जन्मे किसी ओर देश मे लेकिन क्रिकेट खेल रहे है किसी ओर देश के लिए। अब कई बार अपने ही जन्मभूमि देश को हराने के लिए मैदान पर उतरना कैसा लगता होगा ये तो ये सब खिलाड़ी ही जानते होंगे।